शाहपुरा में पूर्व राजपरिवार के सदस्य शत्रुजीत सिंह का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

36 views

भीलवाड़ा, 14 सितंबर। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और राष्ट्रीय स्तर के राइफल शूटर शत्रुजीत सिंह का शनिवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। उनके निधन से शाहपुरा सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को शाहपुरा स्थित रामद्वारा में उनकी पुत्री त्रिशा सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व राजपरिवार के मुखिया जयसिंह सहित कई प्रमुख शख्सियतें, सामाजिक संगठन प्रतिनिधि, भाजपा-कांग्रेस के सदस्य और विभिन्न राजघरानों के सदस्य उपस्थित रहे।

शत्रुजीत सिंह का निधन नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में हृदयाघात के चलते हुआ था। वे वन्यजीव फोटोग्राफी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके थे। इसके अलावा, उन्होंने राइफल शूटिंग में भी देश का नाम रोशन किया था। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने मेयो कॉलेज अजमेर से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया, लेकिन अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कॉर्पोरेट करियर छोड़ दिया और पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दिया।

अंतिम यात्रा रेतिया पैलेस से प्रारंभ हुई, जहाँ पर परिवारजन, मित्र एवं शहरवासियों ने शत्रुजीत सिंह का अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। पूरे क्षेत्र में शोक की छाया व्याप्त रही। रामनिवास धाम के कार्यवाहक भंडारी संत नवनिधराम महाराज व संत गुरूमुखराम महाराज ने भी श्रद्धाजंलि अर्पित की। पूर्व राजपरिवार के मुखिया जयसिंह शत्रुजीत सिंह के भ्राता हैं। शत्रुजीत सिंह के पीछे उनकी पत्नी माया सिंह और पुत्री त्रिशा सिंह हैं।

आज अंत्येष्ठि में शाहपुरा बनेड़ा के अलावा देवगढ़, कोटा, कोयला, अजमेर, देवलिया, उदयपुर, जोधपुर, खामोर, रामतरा सवाईमाधोपुर सहित आस पास के पूर्व राजपरिवारों और ठिकानों के सदस्यों ने पहुंच कर अपनी ओर से श्रद्धाजंलि दी। आर्य समाज शाहपुरा की ओर से वैदिक मंत्रों से आहुतियां दिलायी गयी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ