कोलकाता के दो ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 350 करोड़ के रत्न घोटाले की जांच तेज

91 views

कोलकाता। ईडी ने बुधवार को कोलकाता के दो ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक बड़े वित्तीय घोटाले के मामले में की गई।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने सॉल्टलेक के सीएफ ब्लॉक स्थित एक आवासीय फ्लैट में छापा मारा, जहां एक चार्टर्ड अकाउंटेंट रहते हैं। केंद्रीय बलों की मौजूदगी में सुबह से ही वहां तलाशी अभियान जारी रहा। ईडी अधिकारियों ने उस व्यक्ति के कार्यालय में भी छापेमारी की, जो कि कोलकाता के किरण शंकर राय रोड पर स्थित है। इस दौरान जांच अधिकारी कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच करते रहे।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह मामला ग्रह-रत्न (ज्योतिषीय पत्थरों) की बिक्री के नाम पर हुए एक बड़े वित्तीय घोटाले से जुड़ा है।

बताया गया है कि हैदराबाद और अहमदाबाद में भी एक साथ छापेमारी की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कम कीमत वाले रत्नों को महंगे दामों में बेचकर भारी रकम वसूली गई थी। बाद में यह मामला करीब 350 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले तक पहुंच गया।

जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह 350 करोड़ रुपये किन माध्यमों से विदेश भेजे गए और इसमें किन लोगों की संलिप्तता रही।

ईडी के अधिकारियों का कहना है कि रत्न व्यापार के नाम पर विदेशी मुद्रा के अवैध लेनदेन का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था। अब यह जांच की जा रही है कि यह नेटवर्क कैसे काम करता था, किन चैनलों से पैसा विदेश भेजा गया और इस पूरे खेल में कौन-कौन शामिल थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ