कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाला मूल अभ्यर्थी पटवारी परीक्षा में बना डमी

53 views

परिचित के लिए डमी अभ्यर्थी बनकर जोधपुर में दी परीक्षा, बारां जिले से मिली जीरो नंबर एफआईआर पर केस दर्ज

जोधपुर, 25 सितम्बर । पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल एक मूल अभ्यर्थी अपने एक परिचित के लिए यहां पटवारी परीक्षा में डमी के तौर पर शामिल हुआ था। फोटो मिलान से वह पकड़ा गया। राजस्थान के बारां जिले से कोतवाली थाने से मिली जीरो नंबर एफआईआर पर अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में परीक्षा अधिनियम का केस दर्ज किया गया है। जांच एडीसीपी वेस्ट रोशन मीना की तरफ से की जा रही है।

पुलिस के अनुसार फलोदी जिले के भींयासर स्थित सुभाष नगर गांधी सागर निवासी अनिल पुत्र नैनाराम विश्रोई 14 सितंबर को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में खुद अभ्यर्थी था और परीक्षा दी थी। इस बारे में संबंधित परीक्षा एजेंसी की तरफ से फोटो मिलान इत्यादि करवाए थे जोकि सही पाए थे। उसके परीक्षा केन्द्र का नाम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीराम स्टेडियम बारां में प्रथम पारी (समय 10 बजे से12 बजे) में था। फोटो अनिल के आधार कार्ड नंबर व आवेदन फॉर्म पर लगे हुए फोटो का मिलान अभ्यर्थी अनिल से सही होना पाया गया।

मगर अभ्यर्थी अनिल से पटवारी परीक्षा-2025 , 17 अगस्त को आयोजित लिखित परीक्षा में अन्य अभ्यर्थी जितेन्द्र सिंह के संबंध में हुई बायोमैट्रिक के बारे में पूछताछ की गई तो अनिल द्वारा पटवारी परीक्षा में डमी के तौर पर होना बताया। उसका सेंटर तब जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 20 में एसेंट सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आया था। इस पर अनिल द्वारा फर्जी तरीके से जितेंद्र सिंह के स्थान पर पटवारी परीक्षा में शामिल हुआ था। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज