गोली मारने के मामले में वांछित बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

58 views

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में बीते छह अक्टूबर को थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रानीबाग में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में वांछित चल रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। उसके पास से एक तमंचा दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया बीते छह अक्टूबर को थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रानीबाग में एक युवक को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी और मामले में वांछित आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में बीती रात पुलिस बदमाशों की तलाश में टिक्सी मंदिर तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मामले में वांछित चल रहे राजन उर्फ गुड्डन उर्फ माया बाइस ख्वाजा तिराहा पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया पुलिस को देखकर बदमाश राजन उर्फ गुड्डन भागने लगा पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा किया पुलिस को अपने पीछे आता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश राजन उर्फ गुड्डन के पैर में लगी और वह घायल हो गया पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा दो जिंदा दो खोखा कारतूस बरामद किए है। पुलिस कानूनी कार्यवाही कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ