कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप

58 views

नई दिल्ली, 8 सितंबर । कांग्रेस ने चुनाव आयोग (ईसीआई) पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की बार-बार अवहेलना करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के महासचिव एवं पार्टी में संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने तीसरी बार आदेश दिया है कि आधार को मतदाता पंजीकरण के लिए वैध पहचान पत्र माना जाए, लेकिन ईसीआई इस पर अमल करने में आनाकानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जानबूझकर वैध मतदाताओं के पंजीकरण में बाधा डालने के लिए बार-बार बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं।

रमेश ने अपने पोस्ट में कहा कि चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) को मान्यता देने से इनकार किया और आधार को स्वीकार करने से भी मना कर दिया। आयोग ने अधिकारियों को केवल अपने द्वारा स्वीकार्य किए गए दस्तावेजों को ही मान्य करने के नोटिस भी जारी किए हैं। रमेश ने इसे ईसीआई द्वारा खुद पैदा की गई गड़बड़ी करार दिया और कहा कि चुनाव से पहले इस तरह का कदम अनुचित है।

रमेश कहा कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त और उनकी संस्था का इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। आगामी चुनाव में विपक्ष को सत्तारूढ़ दल के खिलाफ लड़ाई के साथ-साथ चुनाव आयोग की चुनौतियों से भी जूझना पड़ रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ