संदिग्ध परिस्थितियाें में बेटे की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

70 views

बांदा, । संदिग्ध परिस्थितियाें में घर में गिरने से बालक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी बबली पत्नी ओमप्रकाश का पति से अनबन है । वह तीन साल से अपने पति से छह वर्षीय पुत्र रवि के साथ इंद्रानगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है । बबली के मुताविक शनिवार की शाम वह खेल रहा था। तभी गिर पड़ा जिससे चोट लग जाने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पिता समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

मृतक के पिता का कहना है कि उसकी पत्नी बबली तीन साल पहले गांव से शहर आ गई थी। यहीं पर वह अलग-अलग मोहल्लाें में किराए के मकान में रहती आई है। पति का आरोप है कि जब बबली गांव से आई थी। तब वह पचास हजार रूपए नगद और जेवरात अपने साथ ले आई थी। उसने कई बार पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उच्चाधिकारियाें के यहां शिकायत की। पुलिस की कार्रवाई न होने से उसने पत्नी का पीछा छोड़ दिया। ओमप्रकाश का कहना है कि वह कई बार पत्नी बबली के पास पुत्र को लिवाने आया लेकिन उसने बच्चा नहीं दिया। उल्टा उसे जान से मार देने की धमकी देती थी। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट, पेट पर चोट के निशान पाए गए हैं। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ