सीबीआई ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

86 views

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली उच्च न्यायालय से मिली जमानत और सजा निलंबन के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की।

सीबीआई ने 23 दिसंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उन्नाव बलात्कार मामले में आरोपित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करने और शर्तो के साथ जमानत देने के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। सीबीआई ने 26 दिसंबर को विशेष अनुमति याचिका एसएलपी दाखिल कर उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया।

दिसंबर 2019 में कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और ₹25 लाख जुर्माना की सजा सुनाई गई थी। आरोपित ने जनवरी 2020 में दिल्ली हाई कोर्ट में दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दाखिल की और मार्च 2022 में सजा निलंबन की याचिका दायर की, जिसका सीबीआई और पीड़िता के वकीलो ने कड़ा विरोध किया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय के सजा निलंबन और जमानत आदेश के बावजूद सेंगर जेल से बाहर नहीं आ सकेगा, क्योंकि वह एक अन्य सीबीआई मामले में हत्या के अपराध में मिली 10 वर्ष की सजा के कारण जेल में ही रहेगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ