सीबीआई ने दो अधिकारियों को रिश्वतखोरी के मामलों में किया गिरफ्तार

26 views

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो अलग-अलग मामलों में दो सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में गांधीनगर (गुजरात) के कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (सीजीडीए) के ऑडिटर अशोक कुमार जादव और नांदेड़ (महाराष्ट्र) स्थित डिविजनल रेलवे अस्पताल के मुख्य कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मीशंकर माथुराप्रसाद शामिल हैं।

सीबीआई के मुताबिक पहले मामले में आरोप है कि ऑडिटर अशोककुमार जादव ने पुणे एयरफोर्स बेस पर सीसीटीवी सप्लाई ऑर्डर की फाइल पास करने के लिए चार लाख रुपये (बोली राशि ढाई करोड़ रुपये का 2 प्रतिशत) रिश्वत मांगी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 30 सितंबर को उन्हें साढ़े तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपित को अहमदाबाद से ट्रांजिट रिमांड लेकर विशेष न्यायाधीश, पुणे के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

दूसरे मामले में नांदेड़ रेलवे अस्पताल के मुख्य कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मीशंकर पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी कंपनी के लंबित बिल (91,576 रुपये) और परफॉर्मेंस गारंटी (1.25 लाख रुपये) से जुड़े कार्य को निपटाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद यह रकम 20 हजार रुपये तय हुई। सीबीआई ने 29 सितंबर को उन्हें उनके घर पर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सीबीआई ने दोनों अधिकारियों के आवास और दफ्तर पर तलाशी ली। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ