छह महिने पहले विवाद पर राजीनामा हुआ : प्रोपर्टी डीलर को कॉल कर बुलाया और फायरिंग की

56 views

जोधपुर, 15 सितम्बर। शहर के निकटवर्ती फिटकासनी रिंग रोड पर रविवार रात में हुई हाथापाई के बाद सोमवार सुबह बदमाशों ने कॉल कर प्रोपर्टी डीलर को बुलाया और फायरिंग की। इसमें प्रोपर्टी डीलर के बाएं पैर की जांघ में गोली लगने से वह रक्तरंजित हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। फायरिंग की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने दो बदमाशों को डिटेन कर लिया। इधर घटना से घायल के परिजन और समाज के लोगों ने झालामंड स्थित लाइट चौराहा के पास में धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के आलाधिकारी दोपहर तक उनसे समझाइश में जुटे हुए थे। बताया जाता है कि छह सात महिने पहले दोनों पार्टियों के बीच विवाद के चलते राजीनामा हुआ था, मगर उसके बावजूद एक पार्टी रंजिश रखे हुए थे। मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पडऩे से पुलिस जांच कर रही है। धरना स्थल पर पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार झालामंड के लाइट चौराहा फिटकासनी रोड के पास रहने वाले नत्थूराम प्रजापत और रवि विश्रोई के बीच किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते छह सात महिने पहले उनमें राजीनामा भी हुआ था। कुछ समय तक तो मामला शांत रहा, मगर रवि विश्रोई फिर भी रंजिश रखे हुए थे।

बताया गया कि रविवार की रात में रवि विश्रोई और उसके साथियों ने नत्थूराम को कॉल कर बुलाया था। तब वह अपने घर के नजदीक लाइट चौराहा झालामंड पहुंचा। जहां पर उनके बीच में हाथापाई भी हुई। नत्थूराम और उसके साथ वाले भाई हीरालाल ने जैसे तैसे बच कर अपनी जान बचाई थी। आज सुबह रवि विश्रोई ने फिर से कॉल कर नत्थूराम को बुलााया। इस पर नत्थूराम, उसका भाई हीरालाल आदि गाड़ी लेकर रिंग रोड फिटकासनी पर पहुंचे। उनके गाड़ी से उतरते ही आरोपितों ने फायरिंग कर दी। जिससे नत्थूराम के बाएं पैर की जांघ में गोली जा धंसी। फायरिंग के तीन चार राउण्ड किए गए जोकि गाड़ी के शीशे, बोनट और उसके नीचे लगना प्रतीत हुआ है।

इधर घायल हुए नत्थूराम को बाद में तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में है। इस पर एसीपी मंडोर नगेंद्र कुमार, एयरपोर्ट थानाधिकारी रामकृष्ण ताडा भी वहां पहुंंचे। घटना के कुछ समय बाद ही क्षुब्ध परिजन और समाज के लोगों ने झालामंड लाइट चौराहा के पास में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग रखते हुए धरना दे दिया। दोपहर तक पुलिस के अधिकारी उनसे समझाइश के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस ने दो लोगों को डिटेन किया जाना बताया है। इसमें मुख्य आरोपित रवि विश्रोई भी बताया जाता है।

पीडि़त पक्ष नत्थूराम के परिजन के अनुसार आरोपितों ने रात में झगड़े के बाद उनके घर के आगे पेट्रोल बम भी फेंका था। जिस पर पुलिस वहां पहुंची थी। मौके की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। उनकी गाड़ी को भी जलाने का प्रयास किया गया। मौके पर बोतलें मिली है, पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ