बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री को बुगती कबीलों का आठवां सरदार चुना गया

85 views

क्वेटा (बलोचिस्तान) । बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती को पारंपरिक कबायली परंपरा के तहत बुगती कबीलों का नया सरदार (तुमंदर) चुना गया है। पगड़ी बांधने (दस्तार बंदी) की रस्म आज डेरा बुगती के बकर इलाके में होगी। सरफराज बुगती कबीलों के आठवें सरदार होंगे है। कबायली बुजुर्गों ने उनकी सफलता, सुरक्षा और नेतृत्व के लिए दुआएं की हैं।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पारंपरिक पगड़ी बांधने की रस्म पूरी होने के साथ मीर सरफराज बुगती औपचारिक रूप से बुगती कबीले के नए सरदार बन जाएंगे। रस्म पगड़ी समारोह में सभी बुगती उप-कबीलों (शंबानी, कलपर, मोंद्रानी, ​​पिरोजानी, नोथानी और डोम्ब) शामिल होंगे। नवाब बुगती परिवार के सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कबायली रीति-रिवाजों के अनुसार पारंपरिक पगड़ी बांधने की रस्म अदा की जाएगी।

सरफराज बुगती के पिता मीर गुलाम कादिर बुगती की गिनती क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों में होती है। मीर सरफराज बुगती ने 2024 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह निर्विरोध मुख्यमंत्री चुने गए। यह नियुक्ति उनके राजनीतिक करियर के साथ-साथ उनके कबीलाई नेतृत्व को भी मजबूती प्रदान करती है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ