प्रयागराज: जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी की मौत, प्रेमिका अस्पताल में भर्ती

143 views

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय ममरेज थाना क्षेत्र में मर्रो पेट्रोल पम्प के समीप शुक्रवार रात प्रेमी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जबकि उसकी प्रेमिका का उपचार किया जा है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मृतक शिवम् मौर्य 22 वर्ष सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मवैया हिन्दू वाहिनी गांव का निवासी है। परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी गंगानगर ने बताया कि 2 अक्टूबर को सराय ममरेज थाने में एक महिला ने तहरीर देकर सूचना दी थी कि मवैया हिन्दू वाहिनी गांव निवासी शिवम मौर्य उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस संबंध में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि सराय ममरेज थाना क्षेत्र में स्थित मर्रो पेट्रोल पम्प के पास एक प्रेमी प्रेमिका ने जहर खा लिया है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शिवम मौर्य को मृत घोषित कर दिया और युवती का उपचार शुरू कर दिया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि लड़की के घर वाले शादी करने का विरोध कर रहे थे।जिसकी वजह से दोनों घर छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ