लखनऊ: कूड़े के ढेर में हाथ पैर बंधा युवक का शव बाेरे में मिला

39 views

लखनऊ, 15 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव बोरे में हाथ पैर बंधा हुआ मिला है। मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाकर पहचान करने में जुट गई। शव की दशा को देखकर पुलिस हत्या से जोड़कर देख रही है।

पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि विक्रम नगर पुल के नीचे कूड़े के ढेर में एक व्यक्ति का शव बाेरे में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे से शव को निकलवा कर और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष लग रही है। रस्सी से उसके गले में हाथ पैर काे बंधा गया है। शव की दशा को देखकर लग रहा है कि हत्या के बाद युवक के शव को बोरे में भरकर कूड़े के ढेर में फेंका गया है। हत्या कही और की गई है।

एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कूड़े के ढेर में एक युवक की लाश बोरे में मिली है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान के लिए लखनऊ समेत आसपास जिलों के थानों में फोटो भेज दी गई हैं। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ