बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का केस वापस न लेने पर पिता को पीटा, 4 पर केस दर्ज

67 views

मुरादाबाद, 22 सितम्बर । महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में मुकदमा वापस लेने से मना करने पर दबंगों ने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को चार नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने एक वर्ष पहले थाना सिविल लाइन में दर्ज कराए मुकदमें बताया था कि उनकी बेटी के साथ मऊ गांव निवासी लड़कों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ और अश्लीलता की थी। विरोध पर आरोपितों ने मारपीट की थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता के पिता ने रविवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिन वह मुकदमे के सिलसिले में शनिवार को घर से कचहरी जा रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में मऊ निवासी इकराम, कादिर, यासर और उस्मान ने उसे घेर लिया और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने लातघूसों से पीटा। आरोप लगाया कि इकराम ने सिर में ईंट से हमला करने की कोशिश की, जो मुंह पर लगा। पीड़ित ने थाने पर पहुंच कर तहरीर दी।

थाना सिविल लाइन एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर इकराम, कादिर, यासर और उस्मान, चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ