डंपर ने स्कूटी सवार किशोर और युवती को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

67 views

बलिया,। बैरिया थाना के स्थानीय दलित बस्ती के पास दशहरा का मेला देखने निकले स्कूटी पर सवार किशोर व युवती को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे डंपर ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन के अधिकारी लोगों को मनाने में जुटे रहे।

उल्लेखनीय है कि बिहार के भोजपुर जनपद अंतर्गत बड़ारहा थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव निवासी 13 वर्षीय रितिक यादव फकरू टोला निवासी मौसेरी बहन देवचरण यादव की 20 वर्षीय पुत्री निशा यादव के साथ स्कूटी से दशहरा मेला देखने के लिए बैरिया आया था। मेला घूमते-घूमते दोनों रेवती में दुर्गा पूजा देखने चले गए। वहां से लौटते समय बैरिया दलित बस्ती के पास मांझी के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने धक्का मार दिया। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को लोगों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचायां, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद डंपर चालक डंपर लेकर भागना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया। जिसे देखते हुए चालक डंपर छोड़कर भाग गया।

वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 31 को दलित बस्ती के सामने जाम कर दिया। जहां नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटन वर्मा ने लोगों को समझाना चाहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व विधायक जयप्रकाश अंचल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जाम की सूचना पर एसडीएम आलोक प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक बैरिया मूलचंद चौरसिया के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल समेत रेवती, दोकटी व हल्दी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारी जाम समाप्त करने के लिए बार-बार आग्रह कर रहे थे।

लोगों का यह कहना था कि हर साल के भांति दशहरा मेला को देखते हुए बैरिया में नो एंट्री क्यों नहीं लगाया गया। इसका जवाब पुलिस वालों के पास नहीं था। अधिकारी बार-बार जाम समाप्त करने का आग्रह आक्रोशित लोगों से कर रही थी किंतु लोग प्रशासन की बात नहीं सुन रहे थे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर जमे हुए थे। प्रशासन उनके मान मन्वौल में लगा हुआ है। सड़क जाम कर रहे लोगों ने दोनों मृतकों के आश्रितों को एक-एक करोड रुपए की सहायता व गाड़ी मालिक को मौके पर तुरंत बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं सड़क जाम के कारण एनएच 31 पर दोनों तरफ तीन से चार किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है। घटना दोपहर बाद की बताई जाती है .

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ