बलिया : स्कूल से घर लौट रहीं सगी बहनों की करंट लगने से मौत

61 views

बलिया, 24 सितंबर । उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती में बुधवार को तुला बाबा ब्रह्म स्थान के पास बिजली का तार टूटकर पानी में गिर गया। इस बीच स्कूल से लौट रहीं दो सगी बहनाें की पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

सुखपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी हरेराम यादव देवरिया में पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। तीन वर्ष पूर्व हेड कांस्टेबल ने बलिया जिले के जीराबस्ती में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी दो बेटियां अलका यादव (14) और आंचल यादव (17) धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रमशः कक्षा सात और नौवीं में पढ़ती थींं। आज दाेनाें बहनें स्कूल से पढ़ाई कर छुट्टी के बाद

दोपहर में दाेनाें बहनें बस से उतर कर घर जा रही थीं। घर से थोड़ी दूर पहले तुला बाबा ब्रह्म स्थान के पास सड़क पर एक जगह पानी पड़ा था, जिसमें से होकर दोनों गुजर रही थीं। तभी बिजली का जर्जर तार अचानक टूट कर गिर गया और दाेनाें बहनें करंट की चपेट में आकर चीखने लगी। आसपास के

लाेग जब तक कुछ समझ पाते दाेनाें बहनाें की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टराें ने

उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचे लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्हाेंने कहा कि समय रहते जर्जर तार बदल गया होता तो यह हादसा नहीं होता। काेतवाल ने बताया कि शवाें काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

—————

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ