बीबीएमबी चेयरमैन को बब्बर खालसा की धमकी, पत्नी की भाजपा में ज्वाइनिंग टली

53 views

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन की पत्नी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से कुछ पल पहले ही उन्हें पंजाब के प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा की तरफ से धमकी दी गई। इसके बाद उनकी भाजपा में जॉइनिंग टल गई। हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है।

बीबीएमबी अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी बुधवार की शाम पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली थी। दीप्ति त्रिपाठी भाजपा कार्यालय के लिए घर से निकलने ही वाली थी कि उनके पति मनोज त्रिपाठी के फोन पर आतंकी संगठन बब्बर खालसा की तरफ से धमकी दी गई। धमकी देने वाले आतंकी हरविंदर रिंदा का नाम भी लिया।

इस बीच कुछ लोगों ने देर शाम चंडीगढ़ में बीबीएमबी के दफ्तर का भी घेराव किया। प्रदर्शनकारी अध्यक्ष की पत्नी के भाजपा में शामिल होने का विरोध कर रहे थे। बताया जाता है कि पंचकूला में होने वाले कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी भाग लेना था। इस हंगामे के चलते दीप्ति त्रिपाठी की भाजपा में जॉइनिंग को स्थगित कर दिया गया। हरियाणा पुलिस ने उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ