चलती ऑटो से महिला के कूदने के मामले में आराेपित चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार

74 views

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिराेजाबाद में शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार देर रात्रि मुठभेड़ में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। गिरफ्तार ऑटो चालक पर एक दिन पूर्व रात्रि में ट्रेन से रेलवे स्टेशन शिकोहाबाद पर उतरी एक महिला सवारी को गलत इरादे से सुनसान स्थान पर ले जाने का आरोप है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने गुरुवार काे बताया कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत सात अगस्त की देर रात्रि एक बजे एक महिला शिकोहाबाद स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस से उतरी थीं। स्टेशन से बाहर निकलकर मैनपुरी चौराहा जाने के लिये वह ऑटो में बैठी। रास्ते में ऑटो चालक उस हाइवे से सर्विस रोड पर गलत मंशा के साथ सुनसान जगह पर ले जाने लगा। इसी दौरान ऑटो में बैठी महिला चालक की मंशा को भांपकर चलते वाहन से कूद गई, जिससे वह चोटिल हाे गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई।

उन्होंने बताया कि अपराध निरीक्षक रंजना गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ बीती देर रात आराेपित ऑटो चालक राजेश कुमार निवासी नगला कन्हई को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आराेपित के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त ऑटो, पीड़िता का एक बैग जिसके अंदर उसके कपड़े और पानी की बोतल बरामद हुई है। एएसपी ने बताया कि घायल आराेपित को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ