दीवारों से रिसता खून ,,सांप जैसी आकृति से दहशत, वीडियो वायरल

100 views

औरैया, 14 सितंबर । उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम कढ़ोरे पुर्वा में शनिवार रात ऐसा नजारा सामने आया जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। एक घर की दीवार, फर्श और बिस्तर पर अचानक लाल धब्बे दिखाई देने लगे। इतना ही नहीं, खाने की थालियों तक में खून जैसे निशान नजर आए। देखते-ही-देखते दीवार पर बने लाल धब्बे सांप जैसी आकृति में बदल गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घर की महिला गुड्डी देवी ने बताया कि रात करीब आठ बजे बरामदा और किचन की दीवार पर खून जैसे निशान फैलने लगे। पिता को भोजन देने के लिए जब उन्होंने थाली उठाई तो उसमें भी खून दिखाई दिया। दूसरी थाली और फर्श पर भी धब्बे नज़र आए। परिवार घबराकर चीखने-चिल्लाने लगा।

पड़ोसी अशोक का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से दीवार पर धब्बे बनते और फिर सांप जैसी आकृति बनते देखा। ग्रामीण दिलीप का मानना है कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि ईश्वर का संकेत हो सकता है।

घटना की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैली और सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। कोई इसे चमत्कार मान रहा है तो कुछ लोग अफवाह और अंधविश्वास बताकर वैज्ञानिक जांच की मांग कर रहे हैं।हालकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्थान समाचार नही करता है ।

सूचना पर थाना दिबियापुर के एसएचओ रुद्र नारायण त्रिपाठी टीम के साथ पहुंचे और घर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ