आजमगढ़ में करंट की चपेट में आने से चाची-भतीजे की मौत

165 views

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह खेत में काम करते समय करंट लगने से चाची और भतीजे की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर आक्रोशित परिजनों ने आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव को उनके घर के सामने रखकर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिजनों को शांत कराया।

तहबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि डिहवा तरौधी गांव निवासी धीरज (18) पुत्र राजेन्द्र आज सुबह अपनी चाची रजनी (40) पत्नी हरेन्द्र के साथ खेत में आलू की बुआई के लिए खेत तैयार करने गए थे। बगल के लालमुनि के खेत में इलेक्ट्रिक फेंस (झटका मशीन) लगी हुई थी। आरोप है कि उसने फेंस में बैटरी की जगह 11 हज़ार वोल्ट की सीधी लाइन जोड़ रखी थी और काम के दाैरान अचानक धीरज का फावड़ा तारों में फंस गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। भतीजे काे बचाने की काेशिश में चाची रजनी भी करंट की चपेट में आ गईं। करंट की चपेट में आए भतीजे की माैत माैके पर हाे गई। जबकि चाची काे परिजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने शवों को आरोपित लालमुनि के घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस, सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि आरोपित पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ