अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुवात

108 views

बॉलीवुड के मशहूर और एक्सपेरिमेंटल फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी नई पेशकश ‘निशानची’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले ही दिन इसका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

इस फिल्म की खासियत यह थी कि इससे बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। ऐश्वर्या फिल्म में जुड़वां भाइयों बबलू और डबलू की दोहरी भूमिका निभाते नजर आए। उनका किरदार फिल्म की कहानी का केंद्र है, और डेब्यू होने की वजह से फिल्म को लेकर इंडस्ट्री और मीडिया में काफी चर्चा थी। फिल्म में ऐश्वर्या के साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे सशक्त कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखे हैं। इन कलाकारों के अनुभव और प्रतिभा से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूती मिलने की उम्मीद थी।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

हालांकि रिव्यूज से पहले ही संकेत मिल गए थे कि ‘निशानची’ को बॉक्स ऑफिस पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसकी शुरुआत इतनी कमजोर होगी, इसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा निर्माताओं को काफी चौंकाने वाला लगा। इतनी बड़ी स्टारकास्ट और चर्चित डेब्यू के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर यह ठंडी शुरुआत फिल्म के लिए आगे की राह और कठिन बना देती है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ