नेपाल संसद पुनर्स्थापन के प्रयास के लिए स्पीकर की बैठक में चार दल अनुपस्थित रहे

36 views

काठमांडू, 15 अक्टूबर । नेपाल की भंग प्रतिनिधि सभा के स्पीकर देवराज घिमिरे की ओर से बुधवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का चार राजनीतिक दलों ने बहिष्कार कर दिया है। तीन बड़ी पार्टियों सहित 6 दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जबकि अन्य दलों के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।

सिंहदरबार के संसद सचिवालय में बुलाई गई बैठक में नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले, माओवादी, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और जनता समाजवादी पार्टी नेपाल और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के मुख्य सचेतक ज्ञानेन्द्र शाही ने कहा कि संसद पुनर्स्थापना के लिए सभी दलों को एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए स्पीकर घिमिरे की तरफ से प्रस्ताव लाया गया है। इस पर उपस्थित सभी दलों के नेताओं ने सहमति जताई है।

आज की बैठक में चौथी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, जसपा, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और जनमत पार्टी के प्रतिनिधि नहीं शामिल हुए। इस पर जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सीके राउत ने कहा कि हम चुनाव के पक्ष में हैं, इसलिए संसद पुनर्स्थापना की बैठक में जाने का कोई फायदा नहीं है।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख सचेतक संतोष परियार ने कहा कि उनकी पार्टी ताजा जनादेश लेने के पक्ष में है। स्पीकर की तरफ से संसद पुनर्स्थापना की बात हो रही है, इसलिए मतभिन्नता के कारण उनकी इस बैठक में उपस्थित होना आवश्यक नहीं समझा गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ