बनारस में सौ दिन बाद दशाश्वमेध घाट पर भव्यतम हुई मां गंगा की आरती

218 views

वाराणसी। ज्योतिपर्व दीपावली पर सोमवार शाम उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती की गई। गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित नियमित प्रसिद्ध गंगा आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब घाट पर उमड़ पड़ा। बारिश और बाढ़ के बाद मां गंगा की आरती 100 दिनों के लंबे अंतराल के बाद यथास्थान दीपावली पर्व से शुरू हो गई। जलस्तर कम होने के बाद मां गंगा की आरती के दर्शन के लिए घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन कर किनारे दीपदान भी किया। इसके बाद गंगा आरती में शामिल हुए। 100 दिनों बाद दशाश्वमेध घाट पर घंटा, घड़ियाल और शंखनाद की गूंज रही। डमरूओं की आवाज और मां गंगा के जयकारे के बीच मां गंगा की भव्य आरती हुई। गंगा की विशेष महाआरती, लयबद्ध गायन के बीच परम्परागत वेशभूषा में अर्चकों ने की। फूलों के वन्दनवार से दुल्हन की तरह सजे घाट की सीढ़ियों पर बैठे श्रद्धालु शंख और डमरूओं की ध्वनि के बीच मां गंगा के भजनों को सुनते रहे। आरती के बाद गंगा सेवा निधि के सचिव हनुमान यादव ने बताया कि पूरी दुनिया से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती दर्शन के लिए आते हैं। धार्मिक यात्रा पर काशी आए भक्त इस धार्मिक आयोजन की एक झलक पाने के लिए आतुर रहते हैं। बीते दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा आरती का स्थान परिवर्तित हो गया था। 11 जुलाई से बाढ़ के कारण आरती छत पर संपन्न कराई जा रही थी लेकिन आज से यथास्थान गंगा की भव्य आरती की शुरूआत हुई।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ