युवक की सिर कुचलकर हत्या, खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

40 views

झांसी, 14 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम सफा में 25 वर्षीय युवक की सिर कुचलकर हत्या कर लाश को खेत की झाड़ीयों में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। रविवार की दोपहर बाद गांव वालों ने खेत में लाश पड़ी देखी तो हड़कम्प मच गया। सूचना पर बबीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

रविवार की दोपहर बाद ग्राम सफा में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। चेहरे को प्रथम दृष्टया कूचकर बिगाड़ा जाना प्रतीत हो रहा है। मृतक कहां का है, कौन है, हत्या किसने की जैसे अनगिनत सवाल पुलिस को परेशान करते रहे।

घटना की सूचना पाकर मौके पर बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय के अलावा एसपी सिटी व सीओ सदर समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिए। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किये। बबीना पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन कोई भी व्यक्ति शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल भेज दिया।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर बाद जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ