मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

125 views

– नशे का आदी और चाचा से चल रहा जमीन का विवाद

मथुरा, 20 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक वीडियो शुक्रवार शाम तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति हाथ में पिस्तौल लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान मारने की धमकी दे रहा है। उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री के घर तक पूरी जानकारी कर चुका है। मुख्यमंत्री को मारने के बाद वो खुद को भी गोली मार लेगा। मामला संज्ञान में आने के बाद माठ थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए संसुगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मथुरा के हरदयाल गांव के एक युवक का वीडियो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में पिस्तौल लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

ये वीडियो नगला हरदयाल गांव जावरा के पास माठ क्षेत्र का रहने वाला सुनीत ने बनाया है। वीडियो में युवक स्पष्ट रूप से गुस्से में नजर आ रहा है। उसने अपने मोबाइल कैमरे के सामने कई बातें बताईं और यह भी कहा कि वह परेशान है और न्याय चाहता है। वीडियो देखते ही देखते कई लोगों ने इसे शेयर कर दिया और यह कई ग्रुप और प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशे का आदी है। जमीन को लेकर उसका अपने चाचा से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम को वह मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। वहां से वह स्वयं को मारने की धमकी दे रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उसे खूब समझाने के बाद उसे नीचे उतरवाकर पिस्तौल कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ