बलाेचिस्तान में जाफ़र एक्सप्रेस में विस्फोट, छह डिब्बे बेपटरी

30 views

क्वेटा, 7 अक्टूबर । पाकिस्तान के बलाेचिस्तान प्रांत में जाफ़र एक्सप्रेस में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कई लोगाें के घायल होने की खबर है। हमले की जिम्मेदारी बलोच रिपब्लिक गार्ड्स (बीआरजी) ने ली है। बीआरजी का दावा है कि इस हमले में पाकिस्तान के कई सैनिक मारे गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को सिंध-बलाेचिस्तान सीमा के करीब सुल्तानकोट इलाके के पास क्वेटा जाने वाली जाफ़र एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया। यह विस्फोट पटरियों पर लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से किया गया, जिससे क्वेटा जाने वाली यात्री ट्रेन के कम से कम छह डिब्बे पटरी से उतर गए।

इस बीच बलाेच लड़ाकाें के समूह बलोच रिपब्लिक गार्ड्स (बीआरजी) ने एक बयान में कहा कि ट्रेन पर उस समय हमला किया गया जब पाकिस्तानी सेना के जवान उसमें यात्रा कर रहे थे। विस्फोट में कई सैनिक मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हमले के कारण ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। बीआरजी इस हमले की ज़िम्मेदारी लेता है और घोषणा करता है कि बलाेचिस्तान की आज़ादी तक ऐसे हमले जारी रहेंगे।

इस बीच बचाव दल एवं सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर विस्फोट स्थल से साझा की गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि विस्फाेट में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ