शातिर असलहा तस्कर सुन्दरम उपाध्याय मुठभेड़ में घायल , अवैध हथियार और नकदी बरामद

124 views

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर के पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय वांछित चोर और असलहा तस्कर सुन्दरम उपाध्याय घायल हो गया। पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया अयोध्या प्रसाद मोड़ के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक बुलेट मोटरसाइकिल और 700 रुपये नगद बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, एसपी नगर और सीओ सदर के नेतृत्व में पड़री पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अपराधी सुन्दरम उपाध्याय अवैध असलहों के साथ झिंगुरा रोड की ओर से आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

एसपी नगर रितेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना पड़री में दर्ज मुकदमे में वांछित था। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ