अंबेडकर प्रतिमा खिसकने पर फैली अफवाह, पुलिस की तत्परता से शांत हुआ माहौल

31 views

– सीओ मड़िहान ने बताया—बच्चों के खेल से रेलिंग टेढ़ी हुई थी, अब प्रतिमा सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से स्थापित

मीरजापुर, 26 सितंबर । राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित होते ही गुरुवार की सुबह हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में आक्रोश फैलने लगा। मामला गंभीर होते देख राजगढ़ थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांचोपरांत मूर्ति को ससम्मान पुनः स्थापित कराया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से गांव में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। जांच के बाद मड़िहान क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि करीब 10–12 दिन पहले कुछ बच्चे प्रतिमा स्थल के आसपास खेल रहे थे, जिससे रेलिंग टेढ़ी हो गई और बाबा साहब की प्रतिमा अपने स्थान से खिसक गई थी। इसके बाद ग्राम प्रधान जनमेजय ने प्रतिमा को पंचायत भवन में सुरक्षित रखवा दिया था। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को उसी स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से स्थापित कर दिया गया।

मूर्ति की पुनः स्थापना होते ही अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बस्ती के लोगों ने पुलिस-प्रशासन की तत्परता की सराहना की और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। मौके पर माहौल पूरी तरह सामान्य बना रहा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ