प्रयागराज: पुरखों का पिंडदान करके लौट रहे थे, हादसे के शिकार हुए लोग

80 views

प्रयागराज, 23 सितम्बर । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव के समीप सोमवार भोर में पुरखों का पिंडदान करके लौट रहे कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के गुलौली गांव के चार लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गई। वारदात के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के गुलौली गांव निवासी सुरेश सैनी 59 वर्ष, सुरेश बाजपेई 60 वर्ष और उनकी पत्नी तारा देवी 59 वर्ष और राम सागर अवस्थी 61 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेम नारायण पाण्डेय पूरी तरह सुरक्षित बच गए। हादसे में तीन महिलाएं घायल हैं।

घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए मृतक सुरेश बाजपेई के बेटे सागर बाजपेई ने बताया कि बोलेरो से कुल 8 लोग 4 सितम्बर को यहां से गया जाने के लिए निकले थे। लगभग 15 दिन में पुरखों का पूरा तर्पण और पिंडदान का कार्यक्रम सम्पन्न करने के बाद घर के लिए सभी लोग वापस लौट रहे थे। रविवार देर रात कानपुर हाइवे पर बोलेरो खराब हो गई। काफी दूर तक बोलेरो को धक्का लगाकर ले गए। इस वजह से सभी लोग थक गए थे और बोलेरों को हाइवे के किनारे खड़ा कर गाड़ी के आगे सो गए। यह हादसा सोते समय हुआ है। हादसे के बाद से बोलेरो चालक अजय शर्मा मौके से फरार हो गया। पुलिस इस सम्बंध में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज