मनोहर लाल ने की दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता के लिए ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ आने की अपील

23 views

नई दिल्ली, 22 सितंबर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने देश के लोगों से अपील की है कि लोग स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ आकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए काम करें।

मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता और स्वाधीनता के सपने को याद दिलाते हुए कहा कि बापू ने जिस भारत का स्वप्न देखा था, उसमें सिर्फ स्वाधीनता और आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र की भी कल्पना थी। इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ आकर देश को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें।

उन्होंने साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले के पहले भाषण से स्वच्छ भारत अभियान के शुभारंभ को याद करते हुए कहा कि अब स्वच्छ भारत अभियान का जयघोष आज एक व्यापक और सफल जन आंदोलन बन चुका है।

उन्होंने स्वच्छता को सिर्फ एक अभियान से आगे, देश की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता आंदोलन से जुड़ी कामयाबी से देश की प्रतिष्ठा, लोगों की स्वच्छता को लेकर सोच और समाज में भी एक मनोवैज्ञानिक परिवर्तन आया है। इसे देश के लोगों ने सिर्फ अपने जीवन में अपनाया बल्कि देश को भी स्वच्छ बनाया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज