पानीपत में टोल के पास रोडवेज बस के खंभे से टकराई, 15 यात्री घायल

29 views

पानीपत, 18 सितंबर । पानीपत में डाहर टोल प्लाजा के पास यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस एक खंभे से जा टकराई। जिससे बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में घायल यात्रियों को एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना पानीपत के पास हुई, जब बस चंडीगढ़ से रोहतक जा रही थी। मामले की सूचना मेडिकल कॉलेज स्टाफ द्वारा पुलिस को दी गई है।

जानकारी के अनुसार रोहतक डिपो की बस तेज रफ्तार में थी। टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे बस खंभे से जा टकराई। यात्रियों ने बताया कि बस की गति बहुत अधिक थी और टोल के नजदीक आने पर भी ड्राइवर ने रफ्तार कम नहीं की। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

टोल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायलों की पहचान नायरा (2 वर्ष, पुत्री देवेंद्र कुमार), सतवंती (पत्नी कृष्ण कुमार), अनु (पत्नी साहिल), बेबी वंशिका (पुत्री साहिल), शौर्य (पुत्र साहिल), महेश (पुत्र रामचंद्र), पूनम (पुत्री जयभगवान), अनु (पत्नी साहिल), सुशील कुमार (पुत्र आनंद कुमार), कृष्ण कुमार (पुत्र रामेश्वर), सुमित्रा (पत्नी रामेश्वर), कमलेश (पत्नी रमेश कुमार), नेहा (पुत्री दिलबाग), विकास (पुत्र राम अवतार) और फूलपति (पत्नी मदन सिंह) के रूप में हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर यातायात को सुचारू बनाया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ