शिवाजी पार्क में मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने वाला गिरफ्तार

25 views

मुंबई, 17 सितंबर । दादर इलाका स्थित शिवाजी पार्क में प्रतिस्थापित मीनाताई बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पहचान उपेंद्र गुणाजी पावस्कर के रुप में हुई है और वह शिवसेना यूबीटी के एक कार्यकर्ता का चचेरा भाई है। मामले की छानबीन शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि शिवाजी पार्क में प्रतिस्थापित मीनाताई बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरु की थी। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले में 5 लोगों से पूछताछ की गई थी। इस दौरान उपेंद्र गुणाजी पावस्कर ने प्रतिमा पर रंग फेंकने का आरोप स्वीकार किया है।

छानबीन में पता चला है कि आरोपित उपेंद्र शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के अंगरक्षक श्रीधर पावस्कर का चचेरा भाई है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि श्रीधर पावस्कर के साथ संपत्ति विवाद चल रहा है, इसकी शिकायत उसने संबंधित अधिकारियों से की लेकिन कार्रवाई न होने से वह परेशान था। इसी वजह से उसने शिवाजी पार्क में प्रतिस्थापित प्रतिमा पर रंग फेंका था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि शिवाजी पार्क में प्रतिस्थापित मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने की घटना का भाजपा ने कड़ा विरोध किया। अब इस मामले में पुलिस ने शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता के भाई को गिरफ्तार किया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज