मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, गोली लगी

45 views

फिरोजाबाद, 18 सितंबर। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने बुधवार देर रात ई-रिक्शा चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ़्तार किया है। गोली लगने से घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि 16 सितम्बर को आमिर पुत्र मौहम्मद असरफ निवासी कोहिनूर रोड़ गली न0 15 थाना रामगढ़ व राहिल पुत्र रहीश निवासी हाल पता अम्बेडकर पार्क ट्यूबैल वाली गली थाना रामगढ़ व 25 अगस्त को बृजराज पुत्र अमर सिंह निवासी सम्राट नगर ट्यूबैल बाली गली थाना रामगढ़ ने भी ई-रिक्शा चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान अभियुक्तगण नीरज व रितिक उर्फ राहुल का नाम प्रकाश में आया।

थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि बाईपास रोड़ से फैक्ट्री एरिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर 02 संदिग्ध व्यक्ति 07 ई रिक्शा को बेचने की फिराक में खड़े हैं। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की। संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही की। जिसमें दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 06 चोरी किये गये ई-रिक्शा व 01 चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा सहित कुल 07 ई-रिक्शा (05 लोडर, 02 सवारी) बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्तों की पहचान नीरज पुत्र पप्पू निवासी सोफीपुर थाना बसई मौहम्मदपुर व रितिक उर्फ राहुल पुत्र डालचन्द्र निवासी छारबाग रामनगर थाना लाइनपार के रुप में हुई है जोकि अलग-अलग स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करने की घटनाओं में वांछित अभियुक्तगण हैं।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ