जालाैन में दो माह पहले हुई थी 50 हजार की ठगी, पुलिस ने पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करायी

17 views

उरई। उत्तर प्रदेश के जालाैन जनपद के रामपुरा थाना पुलिस एवं साइबर टीम ने दो माह पूर्व साइबर ठगी का शिकार हुए एक ग्रामीण के 50 हजार रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस की इस सफलता से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मई निवासी जंगबहादुर सिंह पुत्र स्वर्गीय हरगोविंद सिंह राजावत के बैंक खाते से लगभग दो माह पूर्व साइबर ठगों द्वारा 50 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल रामपुरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। अचानक खाते से इतनी बड़ी धनराशि निकल जाने से जंगबहादुर सिंह आर्थिक संकट में आ गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव के पर्यवेक्षण में रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। साइबर प्रभारी उप निरीक्षक सोनू कुमार ने टीम के साथ संबंधित बैंक और साइबर सेल के माध्यम से लेनदेन का विवरण खंगाल कर धनराशि के ट्रांजेक्शन को ट्रैक किया गया। फलस्वरूप पुलिस टीम ने ठगी गई 50 हजार रुपये की धनराशि को रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। सोमवार को रुपये वापस मिलने की सूचना मिलते ही जंगबहादुर सिंह ने राहत व्यक्त की।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ