भीख मंगवाने के लिए किया था दो साल की मासूम का अपहरण, आरोपित गिरफ्तार

26 views

हरिद्वार। नगर कोतवाली स्थित तुलसी चौक से दो साल की बच्ची का अपहरण करने में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने बच्ची काे उससे भीख मंगवाने के लिए उसने अपहरण किया था। पुलिस ने बच्ची को अपहरण के चार घंटे बाद ही सकुशल बरामद कर लिया था।

दरअसल, 19 फरवरी को तुलसी चौक से दो साल की मासूम के अपहरण की तहरीर सोनी पत्नी स्व. इंद्रपाल, मूल निवासी ग्राम कसुआ बड़सरा अतरौली, जनपद हरदोई (उप्र), हाल निवासी गणेश घाट मायापुर, कोतवाली नगर, हरिद्वार ने चौकी मायापुर में दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने करीब चार घंटे बाद बच्ची को देवपुरा क्षेत्र में ऋषिकुल तिराहे के पास लावारिस हालात में बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज काे खंगाला और अपहरणकर्ता की पहचान रवि कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी निकट राधाकृष्ण आश्रम कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने देर रात ही श्रीराम घाट के पास मायापुर क्षेत्र से रवि कुमार को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह नशे का आदी है और भीख मंगाने के लिए तुलसी चौक से बालिका को उठाया था। वह बालिका काे लेकर देवपुरा होते हुए एक घाट पर जाकर रुक गया। अगले दिन वह बालिका को अन्य शहर ले जाकर उससे भीख मंगवाने की योजना बना रहा था। ऋषिकुल तिराहे बस अड्डे पर पुलिस की सघन चेकिंग देखकर घबराकर वह बालिका को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ