मऊ। हास्पिटल में टेक्निशियन को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वालों रविवार को गिरफ्तार किये जाने की खबर है। पुलिस ने डकैती गईं 4 डायलसिस मशीन (वर्तमान अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रूपये) व 4000 रु0 नगद तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामदगी के साथ दो अन्तर्रजनपदीय शातिर डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने का खुलासा किया है।
पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में जानकरी साझा किया है, उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इला मारन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री कृष राजपूत के नेतृत्व में आज दिनांक 25.01.2026 को उ0नि0 विनोद कुमार सिंह मय हमराही कर्म० गण क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि दिनांक 23.01.2026 की रात्रि में आजमी हास्पिटल हकीकतपुरा मऊ से चोरी की गयी 04 डायलसिस मशीनो को जिन लोगो ने चुराया है, वही लोग बेचने के लिए मु०बाद गोहना की तरफ से आ रहे है तथा मतलूपुर होकर गाजीपुर की तरफ जायेंगे।
मुखबिर कि इस सुचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। पुलिस बल को अलग अलग टीम में बांटकर मतलूपुर फ्लाई ओवर से गाजीपुर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर घेराबन्दी करके आने वाले वाहन का इन्तजार किया जाने लगा। इस दौरान एक पिकप वाहन मु०बाद गोहना की तरफ से आकर गाजीपुर की तरफ सर्विस रोड पर चढा कि सर्विस रोड के आखिरी छोर पर पहुंचने से कुछ दूर पहले ही पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। पिकप चालक द्वारा सामने पुलिस बल को देखकर पिकप को पीछे मोडकर भागना चाहा की जगह कम होने के कारण फस गया कि सभी पुलिस टीम द्वारा एकबारगी घेरघार कर पिकप को रोक लिया गया तथा पिकप मैं बैठे व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो एक ने अपना नाम, 1. अमरनाथ दीक्षित पुत्र सरजू प्रसाद दीक्षित निवासी 4/525 विभव खण्ड थाना गोमतीनगर कमिश्नरेट लखनऊ स्थायी पता ग्राम गाड़ी बाजार थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा बताया तथा, 2. राजकुमार पुत्र बिहारी निवासी कठौता वास्तु खण्ड थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ तथा कड़ाई से पूछने पर बताया कि वह लखनऊ में कई अस्पतालो का मैनेजमेंट देखता है तथा लोन भी लिया था और काफी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था तथा उसको पैसे की सख्त जरूरत थी, उसको एक टेक्निशियन जिसका नाम विशेष यादव उसने बताया की मऊ में आजमी हास्पिटल में डायलसिस मशीने रखी गयी है, उसको चुराकर बेचा जा सकता है, उसके बाद मैने तथा मेरे साथियो सुमित गौतम, विशेष यादव, अंश, पंडित, बबुआ व अन्य के साथ योजना बनाकर दिनांक 23.01.2026 को इसी पिकप वाहन न0 UP32KN2133 से आजमी हास्पिटल मऊ से 04 डायलसिस मशीन वहां पर काम कर रहे टेक्निशियन को बंधक बनाकर चुरा लिया गया था तथा डायलसिस मशीनो को लेकर लखनऊ चले गये, फिर मै लखनऊ में पकड़ेजाने के डर से उन्ही डायलसिस मशीनों को पूर्वांचल में ही बेचने के लिए लखनऊ, से लेकर गाजीपुर की तरफ जा रहे थे।
आप लोगो ने पकड़ लिया। आजमी हास्पिटल हकीकतपुरा मऊ में चोरी की गयी मशीनो के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 0011/2026 धारा 331(4)/305(A)/125(A) बी०एन०एस० बनाम कुछ बदमाश के पंजीकृत है, जिसमे बरामदगी व गिरफ्तारी तथा घटना में संलिप्त बदमाशो की संख्या के आधार पर अभियोग में धारा परिवर्तित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल लायी जा रही है।
