भोपाल में हिंदू संगठन के सदस्यों ने मांस के पैकेट से भरा ट्रक पकड़ा, भीड़ ने की नारेबाजी

59 views

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार देर रात हिंदू संगठन के लाेगाें ने मांस की तस्करी कर रहे एक ट्रक काे पकड़ा। ट्रक में बड़ी संख्या में मांस से भरे पैकेट रखे हुए थे। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पैकेटों में गौ मांस है। तस्करों के पकड़े जाने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने ट्रक में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची जहांगीराबाद पुलिस ने भीड़ को समझाइश दी है। इसके बाद मांस के सैंपल पशु चिकित्सालय में सुरक्षित रखवाए गए हैं।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी की एक स्लाटर हाउस में संदिग्ध मांस को काटकर पैकेट में पैक कर हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश में भेजने का काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात करीब 12 बजे मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के सामने कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी के बाद संदिग्ध ट्रक को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। ट्रक की तलाशी में भारी संख्या में मांस के पैकेट मिले हैं। मौके से एक संदिग्ध भाग निकला। जबकि एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। उन्हाेंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मांस तस्करी का मास्टर माइंड जो है उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। यह आठवीं घटना है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ