खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव

133 views

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में थाना फफूंद क्षेत्र में बुधवार को एक अधेड़ का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान सेहुदपुर पंचायत के कुठर्रा गांव निवासी जितेंद्र ठाकुर (50) के रूप में हुई है। शव खगीपुर बंबा की रेल पटरी से करीब 200 मीटर दूर मिला है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक जितेंद्र मंगलवार दोपहर घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने खेतों में शव देखा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान मोनू ठाकुर को दी गई।

ग्राम प्रधान ने शव की शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनाें से पूछताछ में पता चला है कि मृतक जितेंद्र खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हाल ही में उन्होंने धान की फसल बेची थी और उसी पैसे से मकान बनवाने की तैयारी कर रहे थे। यह भी जानकारी मिली है कि मंगलवार को किसी बात को लेकर उनकी पत्नी संगीता देवी से कहासुनी हाे गई थी, जिसे उनकी छोटी बेटी सुभि ने समझाने का प्रयास किया था। मृतक के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है।

फिलहाल शव काे कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ