यूपी एटीएस ने आतंकी डा. आदिल के दाे करीबियाें काे सहारनपुर से उठाया, लखनऊ में शाहीन के परिवार से की पूछताछ

211 views

लखनऊ/सहारनपुर, 11 नवंबर । दिल्ली में सोमवार देरशाम को लाल किले के पास हुए विस्फोट और फरीदाबाद से पिछले दिनों भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद यूपी एटीएस पूरी तरह से सतर्क है। मंगलवार को यूपी एटीएस टीम ने शाहीन के घर पहुंचकर परिवार से कई घंटों तक पूछताछ की। यूपी एटरएस ने आतंकी डॉ आदिल के दो करीबियों को सहारनपुर से उठाया है। उनसेपूछताछ की जा रही है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी डॉ मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड लखनऊ निवासी डॉक्‍टर शाहीन को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। वह लखनऊ के लालबाग की रहने वाली है। उसके बारे में अहम जानकारी हासिल करने के लिए मंगलवार को यूपी एटीएस टीम ने शाहीन के लखनऊ के घर पहुंचकर परिवार से कई घंटों तक पूछताछ की। एटीएस के साथ लखनऊ पुलिस भी मौजूद थी।

शाहीन के पिता का कहना है कि डेढ़ दो साल से वह घर नहीं आयी है और न ही उसकी घर वालों से बातचीत हुई है। अब उसका नाम आतंकी गति​विधियों शामिल होना पाया जा रहा है। मैं तो यही कहना है कि मामले की सही जांच की जाए।

इसके अलावा यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने लखनऊ के अलावा वेस्‍ट यूपी के सहारनपुर व शामली में घंटों छापेमारी की। लखनऊ के मड़ियांव में डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर छापा मारा, लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद एटीएस ने सहारनपुर में भी उसके किराए के घर पर छापा मारकर दस्तावेज खंगाले। यूपी एटीएस ने यहां से आतंकी डाॅ. आदिल अहमद के करीबी दो लोगों को उठाया है।

डॉ. आदिल अहमद राठर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। वह सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल फेमस हॉस्पिटल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में तैनात था। कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें आतंकी संगठन के समर्थन में बातें लिखी थीं। घटना के बाद श्रीनगर में तनाव फैल गया था। पुलिस ने 28 अक्टूबर को मामले में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें डॉ. आदिल पोस्टर लगाते हुए नजर आया था। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ