तमिलनाडु में आन्नाद्रमुक जिला सचिवों की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

135 views

चेन्नई, 5 नवंबर । तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी की अध्यक्षता में जिला सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में पार्टी के आंतरिक विवादों और सेनगोट्टैयन को हटाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने वाली है।

अन्नाद्रमुक की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे चेन्नई के रोयापेट्टा स्थित अन्नाद्रमुक मुख्यालय में शुरू हुई। बैठक में 2026 के विधानसभा चुनावों की रणनीति, चुनावी तैयारियां, जिला संगठनों में बदलाव और गठबंधनों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसके अलावा 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय कार्य कैसे करें, इस पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित मतदाता सूची गहन पुनीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) पर भी चर्चा की जाएगी।

बैठक के दौरान पार्टी नेता एडप्पादी पलानीस्वामी ने कहा कि इस बैठक में लिए गए निर्णय आगामी चुनावों के लिए पार्टी की गतिविधियों को आकार देंगे। उन्होंने कहा कि समय आने पर गठबंधन अपने आप हो जाएगा, उन्होंने जिला सचिवों से इसके लिए चिंता न करने को कहा।

इससे पहले, पार्टी मुख्यालय पहुंचे अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने कार्यालय के प्रवेश द्वार पर एमजीआर और जयललिता की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ