हिरासत में लिए गए युवक ने अपना गला रेता, हालत गंभीर, थानाध्यक्ष निलम्बित

175 views

प्रतापगढ़,। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाने में हिरासत में लिए गए युवक ने लॉकअप के अंदर अपना गला रेत लिया। गुरुवार को खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए एम्स रायबरेली ले जाया गया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने एसओ मानिकपुर को निलम्बित कर दिया है। मामले की जांच सीओ कुंडा को सौंपी गई है।

मानिकपुर थाना इलाके के जमेठी गांव के रहने वाले शिवम सिंह (24) को चोरी के मामले में मानिकपुर पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी। परिवार वालों का आरोप है कि पांच दिन पहले उसे पुलिसकर्मी ले गए और किसी मामले में पूछताछ कर रहे थे।

बृहस्पतिवार भोर में लॉकअप में बंद शिवम सिंह ने अपना गला रेत लिया। यह देख थाने में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पुलिसकर्मी रायबरेली एम्स ले गए। जानकारी मिलते ही एसपी दीपक भूकर ने घटना की जांच सीओ कुंडा अमरनाथ को सौंपते हुए थानाध्यक्ष दीप नारायण को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। किस हालत में उस तक धारदार हथियार पहुंचा। किस हथियार से गला काटा है, इसका पता लगाया जा रहा है। घायल शिवम की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि शिवम पहले बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ