दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

51 views

 

 

हाथरस । दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दो सगी बहनों को मार पीटकर घर से निकल दिया। एक बहन ने 16 अक्टूबर को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

महिला थाना प्रभारी सोनम ने शनिवार को बताया कि सहपऊ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी व उसकी छोटी बहन की शादी 22 जनवरी 2019 को आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने दोनों बहनों की शादी में करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में अलग-अलग कार की मांग करने लगे। आरोप है कि 8 जुलाई को ससुरालीजनों ने दोनों बहनों को मारपीट कर एक गाड़ी में डालकर मायके में गांव के बाहर छोड़कर चले गए। महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ