पंजाब में गरीब रथ ट्रेन में आग, कोई हताहत नहीं

85 views

 

चंडीगढ़  । पंजाब में फतेहगढ़ साहिब जिला के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह गरीब रथ ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। गरीब रथ अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही थी। आग बोगी नंबर 19 में लगी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही इमरजेंसी ब्रेक से ट्रेन को रोका गया। जैसे ही ट्रेन रुकी तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। एक-दूसरे से पहले नीचे उतरने के चक्कर में कई यात्री चोटिल हो गए। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सुबह सात बजे सरहिंद स्टेशन से गुजरी। गांव ब्राह्मण माजरा के पास एक यात्री ने बोगी नंबर 19 से धुआं उठता देखा। उसने शोर मचाते हुए चेन खींच दी। धुएं के साथ आग की लपटें भी उठने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे, फायर बिग्रेड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। इससे पहले अफरातफरी के बीच यात्री बोगी से उतरने लगे। अन्य बोगी के यात्री भी नीचे उतर आए। टीटीई और पायलट इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी।

रेलवे ने बयान में कहा है कि आज सुबह साढ़े 7 बजे पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई। घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया और आग भी जल्दी बुझा दी गई। ट्रेन शीघ्र ही रवाना होगी। कोई हताहत नहीं हुआ।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ