दिल्ली टेस्ट : तीसरे दिन का खेल खत्म, फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 2 विकेट पर बनाए 173 रन

72 views

– भारत से अब भी 97 रन पीछे है वेस्टइंडीज

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। वेस्टइंडीज की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी (फॉलोऑन) में 2 विकेट खोकर 173 रन बना लिए हैं। जॉन कैंपबेल 87 और शाई होप 66 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम अब भी भारत से 97 रन पीछे है।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई, जिससे भारत ने 270 रन की बढ़त लेने के बाद वेस्टइंंडीज की टीम को फॉलोऑन खेलने दिया था।

फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल को गिल के हाथों कैच कराया। वेस्टइंडीज की टीम का 35 के स्कोर पर एलिक एथनाजे के रूप में दूसरा विकेट गिरा। चंद्रपॉल ने 10 रन और एथनाजे ने सात रन बनाए। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कैंपबेल और होप ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 138 रन की नाबाद साझेदारी कर स्कोर 2 विकेट पर 173 रन पहुंचा दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कैंपबेल 145 गेंदों में 87 और होप 103 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाकर नाबाद हैं। मेहमान टीम अब भी भारत से पहली पारी के आधार पर 97 रन पीछे है।

वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटी इससे पहले आज लंच के बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। टीम के लिए एलिक एथनाजे ने सबसे रन बनाए। उन्होंने 84 गेंदों में 41 रन बनाए। इसके अलावा होप ने 57 गेंदों में 36 रन, चंद्रपॉल ने 34, खेरी पियरे ने 23, तेविन इमलाच 21, जस्टिन ग्रीव्स 17, जॉन कैंपबेल 10 और एंडरसन फिलिप नाबाद 24 रन बनाए।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए, जबकि रविन्द्र जडेजा ने 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया।

भारत ने पहली पारी 518 रन पर की थी घोषितभारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। कप्तान शुभमन गिल ने 129 रन की नाबाद पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा था। यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की उत्कृष्ट पारी खेली थी। जायसवाल और गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 87 रन, ध्रुव जुरेल 44 रन, नीतीश कुमार रेड्डी 43 रन और केएल राहुल ने 38 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में जोमेल वारिकन ने 3 और रॉस्टन चेज ने एक विकेट लिया।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का यह दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है।—————

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ