कंपनी से मोबाइल फोन की डिस्प्ले चोरी करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

134 views

गौतम बुद्ध नगर। गौतम बुद्ध नगर के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित मोबाइल फोन के पार्ट्स बनाने वाली एक कोरियाई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने वहां कार्यरत एक इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि उसने मोबाइल फोन के डिस्प्ले चोरी किए, जिसकी कीमत लाखों रुपये है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि उद्योग विहार-दो में स्थित मोबाइल फोन बनाने वाली एक कोरियाई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर क्यूंग जून ली ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें बताया कि सचिन सोलंकी पुत्र रविंद्र सोलंकी उनकी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार वह कंपनी में बनाए जा रहे मोबाइल फोन की डिस्प्ले को चोरी करके जा रहा था। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने जब तलाशी ली तो वह चोरी के सामान सहित पकड़ा गया। उनके अनुसार सचिन सोलंकी ने सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौज की तथा उन्हें धक्का देकर वहां से भाग गया। उनके अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि आरोपित ने पूर्व में भी मोबाइल डिस्प्ले चोरी किया है जिसकी कीमत लाखों रुपये है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने सचिन सोलंकी द्वारा कंपनी से सामान चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ