महोबा में लव जिहाद, मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर किशोरी को प्यार के जाल में फंसाया

28 views

महोबा (उत्तर प्रदेश), 07 अक्टूबर। महोबा जिले के पनवाड़ी कस्बे में लव जिहाद की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छिपाकर हिन्दू किशोरी से दोस्ती की और फिर घुमाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। सोमवार को किशोरी के साथ बाजार में अभद्रता की। राहगीरों ने आरोपित से किशोरी को बचाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आहत पिता ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कुछ दिनों पहले बाजार गई थी। जनरल स्टोर पर एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने अपना नाम दीपक बताया। इसके बाद इस युवक ने मेल-मिलाप बढ़ाया। कुछ दिन बाद बाहर घुमाने के बहाने बेटी को कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बाद में बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो बना ब्लैकमेल किया। बेटी के मना करने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी।

पिता ने कहा कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे उसकी बेटी फल लेने बाजार गई। आरोपित ने उसका पीछा कर सरेआम हाथ पकड़कर अभद्रता की। बेटी के शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे बचाया और आरोपित को पकड़कर उसका आधार कार्ड चेक किया तो उसमें उसका नाम जुनैद दर्ज था। आरोपित ने हिन्दू नाम बताकर बेटी को लव जिहाद का शिकार बनाया।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज