जीरो टॉलरेंस नीति से घटे उत्तर प्रदेश में अपराध : प्रशांत कुमार

27 views

-एनसीआरबी 2023 के आंकड़े पर पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने की योगी सरकार की नीतियों काे सराहा

लखनऊ, 6 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने साेमवार काे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में लागू जीरो टॉलरेंस नीति, मिशन शक्ति और ऑपरेशन कनविक्शन जैसी पहलों ने न केवल अपराधों में कमी लाई है, बल्कि प्रदेश में आर्थिक वृद्धि और सकारात्मक माहौल बनाने में भी योगदान दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के 2023 के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध दर में कमी लाने में योगी सरकार की नीतियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे राज्य में अपराध दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि एनसीआरबी ने 2023 के आंकड़े अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं, जो दर्शाते हैं कि यूपी में जीरो टॉलरेंस नीति का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। प्रदेश की करीब 25 करोड़ की आबादी और लगभग 12 करोड़ महिलाओं के बावजूद, अपराध दर के आधार पर यूपी का प्रदर्शन उल्लेखनीय है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अपराधों में यूपी 20वें स्थान पर है, हत्या के मामलों में 29वें, अपराध की कोशिश में 30वें और रेप के मामलों में 22वें स्थान पर है। पॉक्सो एक्ट के तहत अपराधों में भी यूपी 20वें स्थान पर है, जो अपराध नियंत्रण में राज्य की सफलता को दिखा रहा है।

पूर्व डीजीपी ने अपराधों में कमी के पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और यूपी पुलिस के चौतरफा विकास के प्रयासों को प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस में 2.20 लाख नई भर्तियां और 1.53 लाख प्रोन्नतियां की गईं, जिससे पुलिस बल का औसत आयु वर्ग युवा हुआ और कार्यक्षमता बढ़ी। पुलिस बजट में ढाई गुना वृद्धि और प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या में इजाफा भी महत्वपूर्ण रहा। विशेष रूप से, महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में तीन गुना वृद्धि ने महिला और बाल अपराधों की जांच में सहायता प्रदान की है।

प्रशांत कुमार ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि करीब 20 सरकारी विभागों के समन्वय से चलने वाला यह अभियान महिला सशक्तीकरण और अपराध नियंत्रण में कारगर सिद्ध हुआ है। इसके अलावा, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत 1.50 लाख अपराधियों को सजा दिलाई गई, जिसने समाज में न्याय के प्रति विश्वास बढ़ाया और अपराधियों में कानून का भय स्थापित किया।

पूर्व डीजीपी ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों ने न केवल अपराधों पर अंकुश लगाया, बल्कि प्रदेश में सकारात्मक और विकासोन्मुखी वातावरण भी बनाया। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति और मिशन शक्ति जैसे प्रयासों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि यूपी अपराध नियंत्रण और विकास के मामले में देश में अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल हो रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ