बिहार के अररिया जिले में कुल 19 लाख 66 हजार 807 मतदाता

75 views

अररिया, । डीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मंगलवार को परमान सभागार में बैठक हुई,जिसमें निर्वाचकों का विवरण, आमजनता एवं राजनीतिक दलों को अपील की प्रक्रिया की जानकारी, राजनैतिक दलों को अंतिम निर्वाचक हस्तगत कराने आदि की जानकारी दी गई।

बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ बैठक की कारवाई शुरू की गयी। सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला अन्तर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के उपलब्धि तथा अंतिम निर्वाचक सूची में प्रकाशित निर्वाचकों के बारे में बताया गया।

बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन आज 30 सितम्बर को सभी छह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों पर कर दिया गया है। अंतिम निर्वाचक सूची में नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में 334584,रानीगंज में 339988,फारबिसगंज में 357856,अररिया में 330067,जोकीहाट में 302334,सिकटी विधानसभा क्षेत्र में 301978 मतदाता हैं।जिले में कुल 1966807 मतदाता हैं।

सभी उपस्थित राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर 01 अगस्त को प्रारूप निर्वाचक सूची के प्रकाशन के पश्चात 01 अगस्त से 01 सितम्बर तक दावा आपत्ति की तिथि निर्धारित थी। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रपत्रों का निष्पादन के उपरांत आज निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है।

निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आज बैठक के दौरान सभी उपस्थित राजनीतिक दलों को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक सूची भी निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी।

बैठक में वरीय प्रभारी, निर्वाचन अजय कुमार ठाकुर, अपर समाहर्त्ता अनिल कुमार झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डॉ राम बाबू कुमार, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में कांग्रेस के आबिद हुसैन,राजद के मो. कमाले हक, बीजेपी के नीरज झा, सीपीआईएम के रामविनय राय, जदयू के सुनील चंद्रवंशी, रालोसपा के अंकित सिन्हा, सीपीआईएमएल के रामविलास यादव, बसपा के गोसुल आजम आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ