सप्तमी की रात कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब, पंडालों में घंटों लगी रहीं कतारें

58 views

कोलकाता, । दुर्गा पूजा की सप्तमी पर रविवार रात राजधानी कोलकाता की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालु और दर्शक शहर के विभिन्न पंडालों में थीम, लाइटिंग और कलाकृतियों का आनंद लेने पहुंचे। षष्ठी से ही भीड़ का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन सप्तमी की रात यह और अधिक बढ़ गया।

सप्तमी, अष्टमी और नवमी को सरकारी व गैर-सरकारी दफ्तर बंद रहने से लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ देर रात तक पंडालों में जुटे रहे। ऑपरेशन सिंदूर पर बने पंडाल संतोष मित्रा एस्कवायर, सुरुचि संघ, शिवपुर मंदिर तला, खिदिरपुर 74 पल्ली, खिदिरपुर 25 पल्ली, चक्रबेरिया, बकुलबागान, बदामतला आसाढ़ संघ, गरियाहाट हिंदुस्तान क्लब, 66 पल्ली, त्रिधारा हिंदुस्तान सार्वजनिक, सिंघी पार्क, सलीमपुर, शिव मंदिर, मुदियाली, ‌श्रीभूमि, मोहम्मद अली पार्क, बागबाजार राजबाड़ी सहित कई प्रमुख पंडालों में करीब एक-एक किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं। एक-एक दर्शक को किसी पंडाल का दर्शन करने के लिए दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

इस दौरान भीड़ के बीच नशे में धुत लोगों और मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रही ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

पंडाल घूमने वालों की भारी भीड़ का असर ट्रेनों, मेट्रो और बसों पर भी देखने को मिला। हावड़ा और सियालदह मंडल की ट्रेनों में ठसाठस भीड़ रही। लोग जहां से ट्रेन में चढ़े, वहीं से हावड़ा या सियालदह स्टेशन तक लगभग बिना हिले-डुले खड़े रहना पड़ा।

मेट्रो में इस साल रिकॉर्ड भीड़ दर्ज की गई है। षष्ठी के दिन 9.11 लाख यात्रियों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया, जबकि सप्तमी पर यह संख्या और बढ़ने की संभावना जताई गई है। बसों में भी पूरे दिन ठेलमठेल का आलम बना रहा। अष्टमी और नवमी पर भी इसी तरह से भारी भीड़ होने की संभावना है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ