बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार

30 views

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को जहां समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शकों ने भी टाइगर के दमदार एक्शन और कहानी की सराहना की है। रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। अब इसके तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की दमदार शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसका कारोबार घटकर 9.25 करोड़ रुपये पर आ गया था। इस तरह, तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 31.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि ‘बागी 4’ का निर्माण करीब 70 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है।

‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है, जो ‘बजरंगी’ और ‘वेधा’ जैसी हिट कन्नड़ फिल्मों के लिए मशहूर हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस बार टाइगर श्रॉफ के अपोज़िट पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू नजर आ रही हैं, जिन्होंने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं, संजय दत्त फिल्म में एक खतरनाक विलेन का किरदार निभा रहे हैं और अभिनेत्री सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ