बॉक्स ऑफिस पर ‘मिराय’ का जादू बरकरार, तीसरे दिन भी की शानदार कमाई

59 views

तेलुगु अभिनेता तेजा सज्जा इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिराय’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 12 सितंबर को रिलीज हुई इस फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर फिल्म को जहां समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, वहीं दर्शकों ने भी इसे हाथोंहाथ लिया है। रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं, जिसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिराय’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 44.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन दर्ज किया था, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 15 करोड़ रुपये रही। फिल्म का अनुमानित बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

‘मिराय’ का निर्देशन कार्तिक गट्टामनेनी ने किया है। फिल्म में मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन, जयराम, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तनजा केलर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी यह फिल्म एक युवा योद्धा की कहानी है, जिसे 9 पवित्र शास्त्रों की रक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। खास बात यह है कि मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘मिराय: जैथरया’ का ऐलान भी कर दिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ